पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी की भाजपा से विदाई, देखें ये आदेश

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 अप्रैल 2019, 6:34 PM (IST)

जयपुर । पूर्व भाजपा विधायक देवीसिंह भाटी के बगावती तेवरों को देखते हुए और बीकानेर से लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के दबाव के चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाटी की इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

भाटी ने 15 मार्च को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था । आपको बता दे कि देवीसिंह भाटी ने अपनी पुत्रवधू की हार का ठीकरा अर्जुनराम मेघवाल पर फोड़ा था। साथ ही लोकसभा चुनाव में बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को टिकट देने का भी विरोध किया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के मुताबिक अब देवीसिंह भाटी भाजपा के सदस्य नहीं रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे