गाजियाबाद : प्रियंका गांधी ने निकाला रोड शो, PM मोदी को 'बनारस' पर घेरा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 अप्रैल 2019, 6:28 PM (IST)

गाजियाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने इसकी शुरुआत घंटाघर से की। उनके रोड शो में जनसैलाब उमड़ा है। उनके कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण से हुआ। कड़ी धूप के बाद भी प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ जुटी।

रोडशो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनियाभर घूम आए हैं, जापान गए वहां गले लगे, पाकिस्तान गए वहां बिरयानी खाई, चीन गए वहां गले गले, लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते देखा है?

एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान शुक्रवार को उनकी एक झलक पाने को जन सैलाब उमड़ पड़ा. सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों से हाथ मिलाया और लोगों ने उनके साथ सैल्फी भी ली।

शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण
रोड शो आरंभ करने से पहले प्रियंका गांधी ने अमर शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वह बाकायदा चप्पल उतार कर प्रतिमा तक पहुंची और अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद रोड शो आरंभ किया। प्रियंका गांधी के साथ गाजियाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी डौली शर्मा भी थीं। इस दौरान ‘चौकीदार चोर है’ के जमकर नारे लगाए गए। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा वह तमाम लोग थे जो कि उनकी झलक पाने के लिए पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे