आज देश से भ्रष्टाचारी, चोर भाग रहे हैं, ये मोदी के नेतृत्व से ही मुमकिन : राठौड़

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 अप्रैल 2019, 4:47 PM (IST)

फुलेरा। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार लगातार चुनावी सभाओं में मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं। जयपुर ग्रामीण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राज्यवर्द्धन सिंह लगातार लोगों के बीच जाकर वोट और समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को राठौड़ फुलेरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सेना की तरह ही राजनीति में भी समर्पित
यहां उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी देश को एक नया नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को उनसे जुड़ना चाहिये। आज देश से भ्रष्टाचारी और चोर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने देश और सेना के लिये एक ही तरह काम किया है। जैसे सेना में मैंने अपने आप को समर्पित कर दिया। ठीक उसी तरह राजनीति में आकर देश के लिये सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा।

मोदी ने बदल दी देश की तस्वीर
उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने देश की तस्वीर बदल दी है। भारत की दिशा हमेशा के लिये बदल के रख दी। कांग्रेस पर हमला बोला। आज पाकिस्तान डरा हुआ है। मोदी जी ने देश को ताकत दी है। ये चुनाव दशहरे की तरह है। अच्छाई पर बुराई की जीत है।

स्वच्छ भारत मिशन ने देश को स्वच्छ बनाया
मोदी जी ने स्वच्छता के लिये स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की जिसे देशभर में सराहा गया। उन्होंने जयपुर ग्रामीण के मतदाताओं से कहा कि मेरा आपसे पारिवारिक रिश्ता है। अब जान पहचान बढ़ गई है पिछली बार मैं नया था। इस बार संवाद भी पहले से ज्यादा बढ़ा। गौरतलब है कि जयपुर ग्रामीण सीट से राज्यवर्द्धन सिंह के सामने कांग्रेस की ओर से कृष्णा पूनिया को उतारा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे