कैदियों ने श्रीनगर सेंट्रल जेल के शेल्टर में आग लगाई,यहां जानें क्यों

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 अप्रैल 2019, 09:26 AM (IST)

श्रीनगर। यह अफवाह फैलने के बाद किया कि कुछ कैदियों को कश्मीर घाटी के बाहर की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है, नाराज कैदियों ने श्रीनगर सेंट्रल जेल के अंदर एक शेल्टर में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


यह घटना गुरुवार रात को हुई। स्थिति को नियंत्रित करने में अधिकारियों की मदद के लिए पुलिसकर्मी फौरन श्रीनगर सेंट्रल जेल पहुंचे। पुलिस ने कहा कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे