रिश्वत लेता जि़ला स्पैशल ऐजूकेटर गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 अप्रैल 2019, 10:59 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जि़ला रूपनगर में तैनात जि़ला स्पैशल ऐजूकेटर (डी.एस.ई) को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्युरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त डी.एस.ई संतोष कुमार को शिकायतकर्ता सोहन सिंह निवासी गाँव असरपुर, जि़ला रूपनगर की शिकायत पर 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त डी.एस.ई द्वारा उसके मार्च महीने के 31,840 /- रुपए के यातायात के बिलों का चैक देने के बदले 5,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है।

विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी डी.एस.ई को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्युरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एस.ए.एस नगर स्थित विजीलैंस ब्युरो के थाने में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे