चेन्नई की हार के बाद भी धोनी ने फैंस का जीता दिल, देखें वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 अप्रैल 2019, 6:28 PM (IST)

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में बुधवार को यहां हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया। मुंबई में मैच खत्म होने के बाद आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें धोनी को वानखेड़े स्टेडियम के ड्रेसिंग रूप में नीचे उतरकर एक बूढ़ी महिला से मिलते हुए देखा गया।

महिला के पास एक पोस्टर भी था जिसमें लिखा हुआ था, मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए हूं। चेन्नई के कप्तान उनसे मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके अलावा, उन्होंने महिला के साथ मौजूद युवती के पास मौजूद चेन्नई की आधिकारिक जर्सी पर साइन भी किए। फैंस को धोनी का यह रूप काफी पसंद आया और वे सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 और वनडे विश्व कप जीत चुकी है। वे एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। धोनी के स्वभाव की पूरी दुनिया कायल है। वे मैदान पर हों या बाहर दोनों जगह मिस्टर कूल के रूप में नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें - T20 में अब एमएस धोनी हैं विकेटकीपर नं.1, इनसे आगे निकले, देखें...