एटमी मिसाइल पृथ्वी-2का सफल परीक्षण

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 मई 2016, 4:56 PM (IST)

भुवनेश्वर। भारत ने बुधवार को घरेलू स्तर पर विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान यह मिसाइल 1,000 किलो के मुखास्त्र के साथ 350 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को भेदने सकता है।

सतह से सतह पर मार करनेवाली इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट पर चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से किया गया। यह परीक्षण सेना द्वारा इसकी जांच के लिए किया गया।

सूत्रों का कहना है कि स्ट्रेटजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) द्वारा किए गए इस सफल परीक्षण की निगरानी रक्षा शोध व विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों द्वारा की गई। मध्यम दूरी का यह मिसाइल 500 से 1,000 किलोग्राम मुखास्त्र को ले जाने में सक्षम है और यह लिकि्वड प्रोपल्सन टि्वन इंजन द्वारा संचालित है।

पृथ्वी भारत का पहला घरेलू स्तर पर विकसित बैलिस्टिक मिसाइल है। यह देश के निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत बनाए जा रहे पांच मिसाइलों में से एक है। पृथ्वी दो को भारतीय सेना में 2003 में शामिल किया गया था। पिछली बार इस मिसाइल का परीक्षण 16 फरवरी को चांदीपुर में ही सफलतापूर्वक किया गया था। (आईएएनएस)