बॉलीवुड : पढ़ाई में भी अव्वल, जानें बिग बी सहित इन 10 सितारों की Edu.

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 अप्रैल 2019, 5:22 PM (IST)

मुंबई। भारतीय लोगों में बॉलीवुड को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। फिल्मी सितारों से मिलने और उनके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। हीरो-हीरोईनों की शक्ल-सूरत और अदाकारी फैंस को खूब सुकून देती है। उनसे जुड़े फैक्ट्स और गॉसिप सुर्खियों में छाए रहते हैं।

आज हम सितारों की जिस खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं वह है उनकी पढ़ाई या शिक्षा-दीक्षा। 50 सालों से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलो-दिमाग पर छाए सदी के नायक अमिताभ बच्चन पढ़ाई में भी पीछे नहीं हैं। 76 साल के अमिताभ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की और उनके पास किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस और आट्र्स की डिग्री है।

बिग बी के पास ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डॉक्टरेट भी है। उल्लेखनीय है कि अमिताभ की पहली फिल्म वर्ष 1969 में आई सात हिंदुस्तानी थी। उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई बदला थी।

अब हम जानेंगे बॉलीवुड के 9 और प्रमुख सितारों की शिक्षा के बारे में :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने यूनाइटेड किंगडम में मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस व इकोनोमिक्स में डिग्री ली है। 30 वर्षीय परिणीति की पहली फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल और पिछली फिल्म केसरी थी।


ये भी पढ़ें - हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री

विद्या बालन

विद्या बालन ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से बैचलर की डिग्री ली है। उनके पास मुंबई यूनिवर्सिटी से सोशोलोजी की मास्टर्स डिग्री भी है। 40 वर्षीय विद्या की पहली फिल्म परिणिता और पिछली फिल्म तुम्हारी सुलु थी।



ये भी पढ़ें - सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान

जॉन अब्राहम

मॉडल से एक्टर बने जॉन अब्राहम मुंबई के जय हिंद कॉलेज से इकोनोमिक्स में ग्रेजुएट हैं। जॉन के पास मुंबई एजुकेशनल ट्रस्ट (एमईटी) से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज डिग्री है। 46 वर्षीय जॉन की पहली फिल्म जिस्म और पिछली फिल्म सत्यमेव जयते थी।



ये भी पढ़ें - आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

आयुष्मान खुराना

इंग्लिश मेजर आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्यूनिकेश स्टडीज से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री ली है। 34 वर्षीय आयुष्मान की पहली फिल्म विक्की डोनर और पिछली फिल्म बधाई हो थी।



ये भी पढ़ें - क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड ब्यूटी प्रीति जिंटा ने इंग्लिश (ऑनर्स) में बेचलर डिग्री और क्रिमिनल साइकोलोजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री ली है। 44 वर्षीय प्रीति की पहली फिल्म दिल से और पिछली फिल्म भैय्याजी सुपरहिट थी।



ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

सोनम कपूर

सोनम ने सिंगापुर स्थित यूनाइटेड वल्र्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से प्री यूनिवर्सिटी एजुकेशन कंप्लीट की। बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से इकोनोमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस में बेचलर डिग्री ली। 33 वर्षीय सोनम की पहली फिल्म सावरिया और पिछली फिल्म एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा थी।



ये भी पढ़ें - विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने बेंगलोर के माउंट कारमेल कॉलेज से ऑट्र्स में डिग्री ली है। बताया जा रहा है कि वे कॉरोस्पोंडेंस से इकोनोमिक्स में मास्टर्स डिग्री ले रही हैं। 30 वर्षीय अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी और पिछली फिल्म जीरो थी।



ये भी पढ़ें - अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना

श्रुति हसन

कमल हसन और सारिका की बेटी श्रुति ने मुंबई में सेंट एंड्रयूज कॉलेज से साइकोलोजी की पढ़ाई की है। वे कैलिफोर्निया में म्यूशियंस इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं। 33 वर्षीय श्रुति की पहली फिल्म लक और पिछली फिल्म रॉकी हैंडसम थी।



ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

आर. माधवन

इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएट और रॉयल आर्मी, नेवी और एअर फोर्स के साथ ले चुके हैं ट्रेनिंग। कॉलेज के दिनों में माधवन ने कनाडा में कल्चरल एम्बेसडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 48 वर्षीय माधवन की पहली फिल्म इस रात की सुबह नहीं और पिछली फिल्म जीरो थी।

ये भी पढ़ें - हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री