रहस्यों से भरी है ये जगह, यहां प्लेनों और जहाजों के साथ होता है ऐसा!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 अप्रैल 2019, 1:34 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनिया बहुत ही अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है। यहां पर हर जगह पर कुछ अलग ही देखने को मिल जाएगा। यहां पर कुछ जगह ऐसी है जो बहुत खूबसूरत है तो कुछ ऐसी है सबसे खतरनाक और रहस्यमयी है। इसके रहस्य को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में दुनिया के बहुत सारे वैज्ञानिकों की अलग-अलग विचारधारा है, लेकिन आज तक कोई भी वैज्ञानिक ठीक से नहीं बता पाया कि यह जगह इतनी ना खतरनाक क्यों है।

वैज्ञानिकों के तर्क के मुताबिक, ऐसा कहा गया है कि आज तक जो भी जहाज और प्लेन इस जगह के ऊपर से गया है, उसके साथ बड़ा हादसा हुआ है। जी हां, ये सच है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हम बात कर रहे हैं बरमूडा ट्राएंगल की, जो दुनिया का सबसे खतरनाक जगह मानी जाती है। बरमूडा ट्राएंगल अटलांटिक महासागर में स्थित समुद्र का एक हिस्सा है। यह जगह त्रिभुजाकार होने की वजह से, इस जगह को बरमूडा ट्राएंगल बोला जाता है।

लेकिन बरमूडा ट्राएंगल बहुत खतरनाक होने की वजह से इस जगह को बहुत सारे लोग इस जगह को ‘डेविल ट्रायंगल’ बोलते हैं।

बहुत सारे वैज्ञानिक का यह मानना है कि इस जगह पर मैग्नेटिक फील्ड होने की वजह से यह जगह इतना खतरनाक है।

ये भी पढ़ें - पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर

बहुत सारे लोगों का यह भी मानना है, की इस जगह पर भयंकर तूफान होने की वजह से यह जगह इतना खतरनाक है।

वहीं बहुत से वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि इस जगह पर एलियंस रहते हैं। लेकिन यह ज्यादा इतना खतरनाक होने की वजह आज तक किसी ने भी ठीक से नहीं बता पाया है।

ये भी पढ़ें - झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!

बरमूडा ट्राएंगल अमेरिका के पास अटलांटिक महासागर में स्थित है। इस जगह के बारे में सबसे पहले ‘कोलंबस’ ने बताया था। कोलंबस के मुताबिक लगता है इस जगह पर आसमान से आग के गोले बरसते है।

ये भी पढ़ें - इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह मैजिक केक..