बागीदौरा में मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत बोले, देश के अंदर आज लोकतंत्र खतरे में

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 अप्रैल 2019, 4:20 PM (IST)

बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं। प्रधानमंत्री मोदी तानाशाह के रूप में कार्य कर रहे हैं। ईडी, सीबीआई से लोगों को डराया जा रहा है। मीडिया भी सच दिखाने से घबरा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा के बागीदौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बांसवाडा में माही डैम भी कांग्रेस की ही देन है। हमने लोगों को एक रुपए किलो गेहूं दिया। हमारी सरकार ने बालिकाओं को शिक्षा फ्री भी कर दी है। करोड़ों रुपए का ऋण माफ कर दिया और पेंशन की राशि बढाई। मानगढ़ धाम भी हमने विकसित किया। बासंवाड़ा में मनरेगा के माध्यम से ढाई से तीन लाख लोगों को रोजगार मिला था। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी अविनाथ पांडे आदि माैजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे