प्यार में गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, प्रेमी ने ऐसे लिया बदला

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 अप्रैल 2019, 2:30 PM (IST)

प्यार में धोखा खाने के बाद कुछ लोग हदें पार कर देते हैं। कुछ लोग अपने गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद या तो उसे परेशान करते हैं या फिर उसे बदनाम करने के लिए तरह-तरह की चाल चलते हैं। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया में सामने आया है जहां पर एक शख्स को उसकी प्रेमिका ने धोखा दे दिया। प्रेमी को प्रेमिका का धोखा बर्दाश्त नही हो पाया। जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से अलग ही अंदाज में बदला लिया।

शख्स ने सडक़ों के होर्डिंग्स किराए पर खरीद लिए और उन पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो के साथ मैसेज लिखा। बॉयफ्रेंड ने मैसेज में लिखा,‘तुमने मेरा दिल तोड़ा, तुमने मुझे धोखा दिया, मैं तुमसे ब्रेक-अप करना चाहता हूं।

इस होर्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का सडक़ पर लड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वीडियो में गर्लफ्रेंड काफी परेशान दिखाई दे रही है और बॉयफ्रेंड से बहस कर रही है। इस वीडियो को कई लोग पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।

बहुत से लोगों ने लडक़ी से बदला लेने के तरीके को गलत ठहराया है तो कई लोगों ने सही। सोशल मीडिया के जमाने में प्यार में धोखा खाए लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका से बदला लेने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन इस शख्स ने अनोखे अंदाज में बदला लेकर सबको हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें - सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...