आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा, यहां जानें क्यों

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 अप्रैल 2019, 09:55 AM (IST)

नई दिल्ली आप और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन नहीं होगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए आप से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की थी लेकिन उन्होंने गठबंधन से इनकार कर दिया था।

आपको बताते जाए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अपनी ओर से भाजपा को गठबंधन को लेकर एक राय नहीं बन सकी । पी सी चाको गठबंधन के पक्ष में थे । दूसरी ओर शीला दीक्षित गठबंधन नहीं करने के पक्ष में थे। इन दोनों को लेकर लेकर दिल्ली कांग्रेस दो भागों में बंट गई थी।

केजरीवाल के बयान के बाद कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की उम्मीद खत्म हो गई है। अब दिल्ली की 7 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे