स्टार प्लस के बहुचर्चित शो ये हैं मोहब्ब्तें से घर घर पहचान बना चुकी इशिता भल्ला जल्द ही अपने को स्टार एसीपी अभिषेक उर्फ़ विवेक दाहिया से शादी करने वाली हैं।
क्लिक कर स्लाइड्स में जानिए आखिर कब इशिता बन रही हैं विवेक की दुल्हनियां .....
सूत्रों के मुताबिक दोनों आगामी 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। विवेक ने नामी वेबसाइट से बातचीत में बताया कि, बारात 7 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी, जिसके बाद संगीत और रस्मे अदा की जाएगी और शादी 8 जुलाई को सम्पन्न होगी। दिव्यंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी निजी समारोह पारम्परिक तरीके से होगी।
विवेक ने आगे बताया कि,शादी के बाद चंडीगढ़ में दस जुलाई को एक शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जायेगा। इतना ही दिव्यंका और विवेक मुंबई में आकर भी अपने टेलीविजन इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी देंगीं।
गौरतलब है कि, दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दोनों की मुलाक़ात ये हैं मोहबतें हुई थी। जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा। जिसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से15 जनवरी सगाई की।