गन्ना किसानों के बकाया पर प्रियंका गांधी का तंज, CM योगी का पलटवार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 24 मार्च 2019, 1:04 PM (IST)

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि गन्ना किसानों के परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10 हजार करोड़ रुपए बकाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पलटवार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि गन्ना किसानों के परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10 हजार करोड़ रुपए बकाया है। इसका मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सब कुछ ठप हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।


सीएम योगी ने ट्वीट से जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार जब से सत्ता में आई है, हमने लंबित 57 हजार 800 करोड़ रुपए का गन्ना बकाया भुगतान किया है। यह रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा हैं। पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जिससे किसान भुखमरी का शिकार हो रहा था।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

योगी ने ट्वीट किया कि किसानों के ये तथाकथित हितैषी तब कहां थे, जब 2012 से 2017 तक किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए थे। इनकी नींद अब क्यों खुली है? प्रदेश का गन्ना क्षेत्रफल अब 22 प्रतिशत बढक़र 28 लाख हेक्टेयर हुआ है और बंद पड़ी कई चीनी मिलों को भी प्रदेश में दोबारा शुरू किया गया है.। अब प्रदेश का किसान खुशहाल हैं।