एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 24 मार्च 2019, 12:40 PM (IST)

जम्मू । जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा विभाग के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार देर रात बिना किसी उकसावे के युद्ध विराम का उल्लंघन कर शाहपुर क्षेत्र में गोलीबारी शुरू कर दी। यह गोलीबारी रविवार सुबह तक चलती रही।

सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण रविवार को दम तोड़ दिया।
-आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे