कलयुगी मां की हरकत, बच्चे को चुप कराने के लिए किया ऐसा काम

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 24 मार्च 2019, 12:07 PM (IST)

छपरा। एक कलयुगी मां ने अपने बच्चे के साथ ऐसी घिनौनी घटना की जिससे उसकी जान पर बन आई। जी हां, बिहार के छपरा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने एक नन्ही सी जान को चुप कराने के लिए उसके होठ फेवीक्विक से चिपका दिए। बच्चे के पिता किसी को छोडऩे रेलवे स्टेशन गए थे। जब वो घर वापस आए तो उन्होंने बच्चे को चुप चाप पाया।

बच्चे के मुंह से झाग भी निकल रहा था। इस बारे में जब उन्होंने अपनी पत्नी शोभा से पूछा तो उसने बताया कि बच्चा दिन भर रोता रहता है। इसलिए उसने परेशान होकर बच्चे के होठ फेवीक्विक से चिपका दिए ताकि वो रो न सके।

बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के रोने से काफी परेशान थी। तंग आकर महिला ने अकेले में इस घटना को अंजाम दिया। घरवालों को जब महिला के करतूत की खबर मिली तो वो बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए सनौली उप स्वास्थ केंद्र लाया गया। डॉक्टर्स ने बच्चे के बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चा अब खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे