बच्चों के पेट में इसलिए पडते हैं कीडे, घर में ऐसे करें इलाज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 23 मार्च 2019, 5:49 PM (IST)

पेट में कीड़े होने का संक्रमण काफी आम है और ये बहुत ही आसानी से फैलता है। बच्चों में ये समस्या बहुत आम होती हैं क्योंकि वो वातावरण के लिए बहुत नए होते हैं। गलत खान-पान के कारण 1 से 14 साल के बच्चों में पेट में कीड़े होना सबसे आम समस्या होती है।

ये लगभग 20 प्रकार के होते हैं जो आंतो में घाव बना सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर पेट में गैस, बदहज्मी, दर्द और बुखार जैसी समस्या देखने को मिलती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे इन समस्याओं से बचें रहे तो आप कुछ घरेलू तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने बच्चे को निरोगी जिंदगी दे सकते हैं। बच्चों के पेट में कीड़े होने पर क्या-क्या लक्षण दिखने लगते हैं और शरीर पर क्या बुरा प्रभाव पड़ता है, आइए जानते है।

पेट में कीड़े होने के लक्षण...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पेट में कीड़े होने के लक्षण...
1. बच्चों को नींद न आना और भूख न लगना।
2. वजन कम होना।
3. उल्टियां, पेट दर्द और दस्त रहना।

पेट में कीड़े होने का बुरा प्रभाव...

ये भी पढ़ें - प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर

पेट में कीड़े होने का बुरा प्रभाव...
1. बच्चे को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते।
2. शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे एनीमिया का शिकायत हो सकती है।
3. बच्चे का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है और उनका वजन भी सामान्य बच्चों से कम होता है।

पेट के कीड़े खत्म करने के लिए घरेलू उपचार...

ये भी पढ़ें - हैल्दी सूप से पाएं परफेक्ट फिगर

पेट के कीड़े खत्म करने के लिए घरेलू उपचार...

प्याज का रस...
पेट के कीड़े नाश करने के लिए प्याज को पीस कर रस निकालें। इसे बच्चे को खाली पेट पिलाएं।

अजवायन...
पेट के कीड़े खत्म करने के लिए अजवायन काफी कारगार उपाय है। इसके लिए अजवायन के आधा ग्राम चूर्ण में गुड़ डाल कर गोली बनाकर दिन में 3 बार रोगी को खिलाएं। इस उपाय को 2-3 दिन करने से कीड़ों से राहत मिलती है।

अनार के छिलके...
यह उपाय बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके लिए अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लें। इसे दिन में 3 बार 1 चम्मच खाएं।

तुलसी के पत्ते...
इस उपाय को करने के लिए तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस दिन में दो बार पीने को दें। इससे पेट के कीड़े मरकर बाहर निकल जाएंगे। इससे आंत पूरी तरह साफ हो जाएगी। पेट में गैस और कब्ज से भी राहत मिलेगी।

नीम के पत्ते...
नीम के पत्ते एंटीबायोटिक होते हैं जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर शहद के साथ मिला कर बच्चे को खिलाएं। सुबह इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें - दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा