क्राफ्ट बाजार 2019 का शुभारंभ, देखें दस्तकारी का अनूठा संगम

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 23 मार्च 2019, 1:40 PM (IST)

जयपुर । ग्रामीण गैर-कृषि विकास अभिकरण (रूडा) की तरफ से शिल्‍पांगन क्राफ्ट बाजार मेले का आयोजन 22 मार्च से 27 मार्च 2019 तक, दशहरा मैदान आदर्श नगर, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। मेले का समय प्रतिदिन दोपहर 1.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक रहेगा। आगन्तुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इस मेले का मुख्य उद्देश्‍य हस्तशिल्प दस्तकारों को स्वदेशी व विदेशी बाजार उपलब्ध कराना एवं देशभर के परम्परागत हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। इस मेले का शुभारम्भ 22 मार्च 2019 को मुख्य अतिथि मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने किया । इस मौके पर उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल, उद्योग आयुक्त डॉ. केके पाठक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रूडा के कार्यकारी निदेशक संजीव सक्सैना ने बताया कि इस मेले में विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों यथा उत्तर प्रदेश, मणिपुर, आसाम, उडीसा, कर्नाटक, केरल, तमीलनाडू, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा इत्यादि के दस्तकार भाग ले रहे हैं जो अपने साथ अपनी अनूठी कलात्मक शैली के उत्पाद व कलाकृतियाँ साथ ला रहे हैं। इस वर्ष मेले को परम्परागत छटा के साथ संवारा गया है। 27 मार्च 2019 को मेले के समापन के अवसर पर उत्कृष्ट स्‍टॉल एवं उत्कृष्ठ दस्तकारों आदि को पुरस्कृत किया जायेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस राष्ट्रीय स्तर के मेले में सांस्कृतिक समरसता व राष्ट्रीय भावनात्मक एकता के साथ-साथ देशभर के दस्तकार समूहों की अनुपम दस्तकारी का यह अनूठा संगम देखने को मिलेगा।