ग्रीष्मकाल में न्यायालयों का समय प्रातः 7.30 बजे से 1.00 बजे तक निर्धारित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 मार्च 2019, 6:35 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से एक अधिसूचना जारी कर ग्रीष्मकाल में समस्त अधीनस्थ न्यायालयों के कार्यलय समय में 15 अप्रेल 2019 से परिवर्तन किया है।

इस सम्बन्ध में रजिस्ट्रार (प्रशासन) उच्च न्यायलय जोधपुर ने बताया कि 15 अप्रेल 2019 से दिनांक 30 जून 2019 तक ग्रीष्मकाल में समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यालय का समय प्रातः 7.30 बजे से मध्यान्ह 1.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान प्रातः 10.00 बजे से 10.15 तक मध्यान्तर का समय रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे