भाजपा ने चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाये

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 मार्च 2019, 4:01 PM (IST)

धर्मशाला। ज्वालामुखी भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। शुक्रवार को यहां गीता भवन में मंडल भाजपा की ओर से आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ मेनेजमेंट, चुनाव प्रचार और आचार संहिता की अनुपालना के बारे में भी बताया गया। भाजपा अपनी बूथ मेनेजमेंट पर अपना पूरा जोर लगा रही है। ताकि जीत के लिए कोई कोर कसर न रहे। कार्यशाला में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने शिरकत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि देश ही नहीं दुनियाभर में भारत का डंका प्रधानमंत्री मोदी का बोल रहा है। देश के लोग पीएम के तौर पर एक बार फिर नरेन्दर मोदी को लाने का मन बना चुके हैं। लिहाजा कार्यकर्ता इस अभियान की कामयाबी के लिए जान से जुट जायें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

धवाला ने कहा कि हिमाचल में जय राम सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और कई कल्याणकारी योजनाओं को लाया गया है, जिससे भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले कांग्रेस सरकार के दौर में ज्वालामुखी में विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ। चंद चहेतों के लिये नियमों को तोड़ा गया व उन्हें नौकरियां दी गईं। इसी तरह निर्माण कार्य भी मनमाने तरीके से करवाये गये। धवाला ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है,जो भ्रष्टाचार के खिलाफ रहा है।
वहीं भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के करिशिमाई नेतृत्व को जनता के सामने ले जाने का आह्वान करते हुये कहा कि आज देश को उनके जैसे प्रधानमंत्री कि जरूरत है। ताकि दुशमन को करारा जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की विशव में साख मजबूत हुई है, जिसका सारा श्रेय पीएम मोदी को जाता है।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्मो व फोरलेन का जाल बिछाने में, स्वच्छता अभियान में, रेल विस्तार योजनाओं में, नोटबंदी में, जी एस टी में या कर प्रणाली को सुधारने में, सौ स्मार्ट सिटी बनवाने में, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में भी सरकार ने कई क्रांतिकारी कदम उठाये हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल हमीरपुरी, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विजय मेहता, शहरी अध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री ने भी अपने विचार रखे।