BJP की जारी पहली लिस्ट में इन तीन सीटों पर रहेगी सबकी नजर, जानिए क्यों

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 मार्च 2019, 3:50 PM (IST)

नई दिल्ली। भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद गांधीनगर सीट से भाजपा लालकृष्ण आडवानी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इनके स्थान भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष को उतारने से बड़ा फायदा मिलेगा। इसका मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर से चुनाव लडने से गुजरात भाजपा में नए जोश का संचार होगा। क्योंकि गत विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति पिछले चुनाव की अपेक्षा काफी कमजोर रही थी। गांधीनगर से अमित शाह के चुनाव लडने पर गुजरात भाजपा में ऊर्जा भरने का काम करेगी।

आपको बताते जाए कि गुजरात में 26 लोकसभा सीट हैं। अमित शाह के उतरने से भाजपा कार्यकर्ता रिचार्ज होंगे और जीत की संभावनाओं में इजाफा होगा। अमित शाह अपने शुरुआती दिनों में इस सीट पर प्रबंधन का काम देखा करते थे। पहली लिस्ट में दूसरी सीट अमेठी रही है। क्योंकि इस सीट पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा है। इस पर स्मृति इरानी ने ट्वीट किया कि अमेठी का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला है। यह अमेठी के कार्यकर्ताओं का प्यार है। अब कमल का फूल खिलाना है, नया इतिहास बनाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



अमेठी सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने बड़ी चुनौती दी थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी स्मृति ईरानी से एक लाख वोटों से विजय रहे थे। 2009 लोकसभा के चुनाव में राहुल गांधी साढ़े तीन लाख वोटों से चुनाव जीते थे। इसी आधार पर हम कह सकते हैं कि अमेठी के चुनाव परिणाम चौका सकते हैं। क्योंकि ईरानी लगातार अमेठी के लोगों के सम्पर्क में रह रही हैं। तीसरी चर्चित सीट मथुरा है।

इस पर भाजपा ने हेमा मालिनी को वापस मैदान में उतारा है। प्रत्याशी बनाए जाने पर हेमा मालिनी ने कहा है कि लोग चाहते थे कि मैं फिर से मथुरा से चुनाव लडूं। मैं खुद को चुनने के लिए अमित शाह जी और मोदी जी की आभारी हूं। क्षेत्र में विकास लाने के लिए मैं कड़ी मेहनत करुंगी। मैं बाकी नेताओं की तरह नहीं हूं, यहां के लोग मेरा काम पसंद करते हैं। इस सीट पर बसपा,सपा और राष्ट्रीय लोक दल के महागठबंधन में यह सीट राष्ट्रीय लोक दल के खाते में आई है। इस सीट पर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह ने ठाकुर नरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है।


मथुरा सीट पर भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती रही है। लेकिन 2009 में अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी विजय रहे थे। इस सीट राष्ट्रीय लोक दल दो बार विजय पताका पहना चुकी है। कांग्रेस यहां चार बार विजय रही है। इस सीट पर सपा,बसपा और राष्ट्रीय लोक दल का संयुक्त प्रत्याशी होने से यहां मुकाबला रौचक बन गया है।