चंडीगढ़। हरियाणा में अब तक 144 ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मतदाता सूची में दर्ज किया गया है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल में सबसे अधिक 24 ट्रांसजेंडर मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया गया है।
राज्य के सभी जिलों में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला अंबाला में एक, झज्जर में 2, फरीदाबाद में 11, फतेहाबाद में 5, तीन-तीन हिसार और कुरुक्षेत्र में शामिल हैं। जींद में 10, सिरसा में 10, कैथल में 7, पानीपत में 10, रेवाड़ी में 5, मेवात केे नूंह में 8, रोहतक में 5, महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में 4 पलवल में 13, पंचकूला में 6, सोनीपत में 4, गुरुग्राम में 9 और यमुनानगर में 4 हैं। जिला भिवानी में अभी तक ऐसे किसी मतदाता का नाम दर्ज नहीं हुआ है।
डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि 31 जनवरी, 2019 तक राज्य में कुल 1,73,55,247 मतदाता हैं, जिनमें 93,06,532 पुरुष मतदाता और 80,48,715 महिला मतदाता हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे