मुंबई।
‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 4 की विनर और ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘तुमसे अच्छा
कौन’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, जैसी कई फिल्मों में अपनी काम कर चुकी
अभिनेत्री आरती छाबरिया ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
आरती छाबरिया
ने विशारद बीदासेसी से सगाई कर ली है। विशारद मूलत: मॉरिशियस के है। वह
ऑस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टंट की जॉब करते हैं। दोनों ने ये सगाई गुपचुप
तरीके से की है। वहीं, रिपोट्र्स के मुताबिक आरती अगले महीने शादी कर सकती
हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आरती ने स्पॉटबॉय.कॉक से बातचीत में अपनी सगाई की बात को कन्फर्म किया है।
आरती ने कहा है कि मैंने और विशारद ने 11 मार्च को अपने घरवालों की मौजूदगी
में मॉरिशियस में सगाई कर ली है। आरती ने कहा कि, मुझे कोई सच्चा इंसान
मिलेगा मैंने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी।
आरती छाबरिया ने कहा, मेरे परिवार
को लगता था कि मुझे सबसे अच्छा लडक़ा मिलेगा। मैं जब विशारद से मिली तो
मुझे एहसास हुआ कि उसमें वह सबकुछ है जिसका मैं सपना देखा करती थी। मैं
बहुत खुशकिस्मत हूं कि एक लंबे इंतजार के बाद मेरी अरेंज मैरिज हो रही है।
शादी के बाद मुंबई में रहेंगी आरती...
ये भी पढ़ें - विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा
शादी के बाद मुंबई में रहेंगी आरती...
आरती छाबरिय ने कहा,
विशारद मॉरिशियस में टैक्स कंसल्टेंट है। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में भी
काम करते हैं। ऐसे में उन्हें काम के सिलसिले में काफी ट्रैवल करना पड़ता
है।
आरती के मुताबिक, शादी के बाद ये कपल मुंबई में ही सेटल होगा। आरती
कहती हैं कि मुझे खुशी है कि वह भारत में ही रह रहे हैं। ऐसे में बतौर
एक्टर और डायरेक्टर अपना काम करती रहूंगी और अपने परिवार के भी करीब
रहूंगी। आरती का परिवार संगीत, शादी और रिसेप्शन की तैयारियों में जुटा हुआ
है।
खतरों के खिलाड़ी की थी विनर...
ये भी पढ़ें - जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़
खतरों के खिलाड़ी की थी विनर...
आरती छाबरिया साल 2000 में मिस
इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीत चुकी हैं। आरती ने अपने फिल्मी करियर की
शुरुआत फिल्म तुमसे अच्छा कौन है से की थी। इसके अलावा वह लज्जा, शादी नंबर
वन, पार्टनर, हे बेबी में काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप
आरती ने इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। आरती
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के चौथे सीजन की भी विनर रह चुकी हैं। इसके
अलावा वह झलक दिखला जा के छठे सीजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...