क्रिस प्रैट के साथ शादी की तैयारियों में जुटीं कैथरीन श्वार्जनेगर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 मार्च 2019, 4:00 PM (IST)

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी लेखिका कैथरीन श्वार्जनेगर अपने मंगेतर व अभिनेता क्रिस प्रैट के साथ कथित तौर पर शादी की तैयारियों में जुटी हैं और इसका आनंद ले रही है। एक सूत्र ने पीपल डॉट कॉम को बताया कि इस बात को लेकर दोनों की आम राय है कि वे कैसी शादी चाहते हैं, लेकिन अभी तक निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।

उसने कहा कि शादी से जुड़ी तैयारियों में कैथरीन का अच्छा समय गुजर रहा है। सूत्र के मुताबिक, प्रैट (39) कैथरीन को इस खास दिन की तैयारियों की व्यवस्था करने दे रहे हैं। सूत्र ने बताया कि वे दोनों बेहद खुश हैं। दोनों साथ रहते हैं और साथ में बेहद अच्छे लगते हैं। प्रैट और कैथरीन (29) ने सात महीने की डेटिंग के बाद जनवरी में सोशल मीडिया पर सगाई की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे