जानें, अमिताभ और तापसी की बदला का एक सप्ताह का BO कलेक्शन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 मार्च 2019, 2:02 PM (IST)

मुंबई। सुजॉय घोष की फिल्म बदला ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह में 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने सोमवार को 3.75 करोड़ रुपए, मंगलवार को 3.85 करोड़ रुपए, बुधवार को 3.55 करोड़ रुपए, गुरुवार को 3.65 करोड़ रुपए और शुक्रवार को 3.73 करोड़ रुपए की कमाई के साथ सप्ताह में 50 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर तापसी पन्नू के किरदार नैना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हत्याकांड में फंसी हुई है। नैना के वकील की भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं। इसके अतिरिकत अमृता सिंह, टोनी ल्यूक और मानव कौल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बदला रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा एज्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से पेश की गई है। फिल्म पिंक के बाद बदला में फिर से अमिताभ और तापसी ने साथ काम किया है।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे