महिला ने 9 मिनट में दिया 6 बच्चों को जन्म

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 मार्च 2019, 1:25 PM (IST)

ह्यूस्टन। अमेरिकी राज्य टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला एकसाथ 6 बच्चों को जन्म देती है।

महिला ने अमेरिका के द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास में एकसाथ छह बच्चों को जन्म दिया है।

अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने बीते शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लडक़ों और दो लड़कियों को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फिलहाल थेलमा स्वस्थ हैं। अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है।

उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है।

ये भी पढ़ें - यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!

थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है लेकिन उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं तय किया है।

ये भी पढ़ें - महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!