प्रियंका ने न्यूजीलैंड गोलीबारी पर कहा, नफरत कभी अच्छा नहीं होता

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 मार्च 2019, 10:50 PM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर गोलीबारी में हुई मौतों पर दुख जाहिर करते हुए शनिवार को कहा कि नफरत कभी अच्छा नहीं होता। प्रियंका ने ट्वीट किया, "न्यूजीलैंड में भयानक आतंकी घटना पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए -नफरत कभी अच्छा नहीं होता।"

उन्होंने कहा, "मेरा हृदय पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। इस अपराध से दुखी लाखों लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें मिले, और उन्हें इस अपराध से मुकाबले का साहस भी।"

कथित रूप से एक दंक्षिणपंथी चरमवादी ने क्राइस्टचर्च शहर में जुमे की नमाज के दौरान दो मस्जिदों में अंधाधुंध गोलीबारी की और कम से कम 49 लोगों को उसने मार डाला।

इस घटना में नौ भारतीय नागरिक या भारतीय मूल के लोग भी लापता हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे