500 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 मार्च 2019, 3:36 PM (IST)

जयपुर। बगरू थाना पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। डीसीपी वेस्ट विकास शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजू मोहित इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह ओमेक्स सिटी तन बड़ के बालाजी बगरू मे रहता है।

मुखबिर से सूचना मिली थी बड़ के बालाजी में एक लड़का गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे