घर में इस दिशा में अगरबत्ती लगाने से होता है ऐसा, शाम को जरूर लगाए...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 मार्च 2019, 3:11 PM (IST)

हिन्दू धर्म में पूजा का बहुत महत्व है। यहां पर हर कार्य शुरू करने से पहले भगवान को याद किया जाता है। यहां पर हर हिंदू के घर आपको भगवान की कोई ना कोई प्रतिमा अवश्य मिल जाएगी। ऐसे में जहां भगवान होते हैं वहां पूजा भी जरूर होती हैं। शास्त्रों के अनुसार, हमें दिन में दो बार सुबह और शाम भगवान की पूजा करना चाहिए। घर में भगवान की पूजा करने से कई सारे लाभ होते हैं। इस पूजा को करने के लिए हम ज्यादातर दीपक और अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। जब भी भगवान की आरती की जाती हैं तो उनके सामने दीपक लगाया जाता हैं। साथ ही भगवान को अगरबत्ती लगाने की परंपरा हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि घर में अगरबत्ती लगाने से घर शुद्ध हो जाता हैं।

आमतौर पर हम भगवान के समक्ष ही अगरबत्ती लगा देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप घर के एक विशेष कोने में पूजा के बाद अगरबत्ती लगते हैं तो आपको इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। आप दो मुख्या अगरबत्ती को भगवान के पास लगा सकते हैं लेकिन इसके अलावा दो और अगरबत्ती जला ले और उसे हमारे द्वारा बताई जा रही घर की दिशा में लगाए। यदि आपके घर का हर सदस्य भगवान को अगरबत्ती लगता हैं तो आप किसी एक सदस्य को इस खास दिशा में अगरबत्ती लगाने का कह सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वास्तु के अनुसार, यदि आप घर की एक खास दिशा में अगरबत्ती लगाते हैं तो आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं और घर में सिर्फ पॉजिटिव उर्जा ही शेष रह जाती हैं। ऐसे में इस पॉजिटिव माहोल में घर के सभी सदस्यों का माइंड भी पॉजिटिव ही रहता हैं और घर में लड़ाई झगड़े कम और प्यार सम्मान ज्यादा होता हैं।

इस तरह सभी का माइंड भी अच्छी दिशा में काम करता हैं और वे ज्यादा फोकस रहते हैं। साथ ही जिस घर में पॉजिटिव एनर्जी ज्यादा रहती हैं वहां माता लक्ष्मी ज्यादा दिनों तक निवास करती हैं। इस तरह आपकी पैसो की परेशानियां भी खत्म होने लगती हैं।

इसलिए अगरबत्ती के सही दिशा में लगाने का महत्त्व भी काफी बढ़ जाता हैं। आइए बिना किसी देरी के घर में अगरबत्ती लगाने की सही दिशा के बारे में जान लेते हैं।

हमेशा घर की इस दिशा में लगाए अगरबत्ती...

ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

हमेशा घर की इस दिशा में लगाए अगरबत्ती...
दोस्तों वास्तु कि माने तो हमें घर के दक्षिण दिशा में अगरबत्ती लगाना चाहिए। इसका कारण ये हैं कि घर की दक्षिण दिशा में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा रहती हैं। ऐसे में जब आप इस दिशा में अगरबत्ती लगते हैं तो इससे निकला धुंआ अपनी सकारात्मकता से इस कोने की नकारात्मक उर्जा को समाप्त कर देता हैं। इस तरह आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा का नामो निशान मिट जाता हैं और घर में पॉजिटिव माहोल रहता हैं।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम