कांग्रेस को लगा झटका, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 मार्च 2019, 3:16 PM (IST)

चंडीगढ़/ दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अरविंद शर्मा दो बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। यह कांग्रेस को झटके के रूप में देखा जा रहा है। करनाल सीट पर दो बार सांसद रहे कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

शुक्रवार को अरविंद शर्मा ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अरविंद शर्मा भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र , केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर , चौधरी बीरेंद्र सिंह , कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे