मुंबई : CST के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, मृतकों की संख्या 5 पहुंची, 36 घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 मार्च 2019, 8:00 PM (IST)

मुंबई। मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार देर शाम फुटओवर ब्रिज गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आए गए। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत भी हो गई है वहीं करीबन 36 लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

एएनआई के सूत्रों के अनुसार, ये ब्रिज सीएसटी रेलवे स्टेशन से जुड़ता है। प्लेटफॉर्म 1 बीटी लेन के पास ये ओवरब्रिज था। घायलों को स्थानीय अस्पताल में लगातार भर्ती कराया जा रहा है। वहीं ब्रिज के गिरने से मलबे में बड़ी संख्या में वाहनों के दबने की भी खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त ब्रिज पर करीबन 100 से ज्यादा लोग थे। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से भी घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे