एक्ने त्वचा की एक ऐसी समस्या है, जिसमें चेहेर पर दाने निकल आते हैं। त्वचा को संतुलित रखने के लिए त्वचा अपने आप तेल निकालती है। यह तेल त्वचा को मुलायम रखता है और उसे कीटाणुओं से भी बचाता है। किशोरावस्था में अत्यधिक तेल स्त्राव के कारण तेल गंथियों का मुंह बंद हो जाता है और त्वचा के नीचे तेल एकत्रित होने लगता है। इस वजह से कीटाणु हमारी त्वचा पर हमला कर तेल ग्रंथियों के मुंह के पास दर्दनाक दानों मुंहासे व एक्ने को जन्म देते हैं। इनसे निजात पाने के लिए जानें कुछ विशेष उपाय।
घरेलू उपाय
चेहरे को दिन में एक-दो बार ठंडे या गुनगुने पानी से और माइल्ड साबुन से धोएं।
नीम, हल्दी और काली मिर्च का पेस्ट लगाएं।
सही फाउंडेशन- ऐसा फाउंडेशन इस्तेमाल करें, जो सैलिसाइलिक एसिड युक्त और ऑयल फ्री हो। मसलन न्यूट्रोजेना स्किन क्लीनिंग ऑयल फ्री मेकअप।
फेसवॉश- अधिक ऑयल निकलने और बैक्टीरिया के कारण एक्ने बनते हैं। इसलिए हमेशा ऑयल फ्री फेसवॉश जिसमें सैलिसाइलिक एसिड हो, इस्तेमाल करें।
सैलिसाइलिक एसिड एंटी करती है। डेड स्किन पोर्स को बंद कर देती है और एक्ने बनते देर नहीं लगती।