इस बच्चे ने पैदा होते ही बनाया नया रिकॉर्ड, साइज देखकर हो जाओगे हैरान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 मार्च 2019, 1:47 PM (IST)

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के मामले में जापान का कोई मुकाबला नहीं है। जापान में यूं तो रिकॉर्ड बनते ही रहते है, वहीं एक और नया रिकॉर्ड बन गया है। वैसे तो दुनिया का हर बच्चा कुछ खासियत लेकर जन्म लेता है लेकिन जिस बच्चे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसने आते ही दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

जापान की राजधानी टोक्यो में बच्चे का साइज एक आलू के बराबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्चे का साइज इतना छोटा है कि इस बच्चे को कोई भी आसानी से अपनी हथेली में भी पकड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो की कीयो यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल में जन्मे इस बच्चे का वजन पैदाइश के समय महज 268 ग्राम था। इस बच्चे का जन्म प्रीमैच्योर बेबी के रूप में केवल 24 हफ्तों में हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, गर्भावस्था के दौरान बच्चे की ग्रोथ होनी बंद हो गई थी। डॉक्टर के मुताबिक, ग्रोथ न होने से बच्चे की जान को खतरा था, जिसको देखते हुए समय से पहले ही ऑपरेशन की मदद से बच्चे का जन्म कराया गया।

ये भी पढ़ें - महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बच्चे की ब्रीदिंग और न्यूट्रीशन का खास ध्यान रखते हुए बच्चे को 5 महीनों तक हॉस्पिटल की इंटेंसिव केयर नर्सरी में रखकर इलाज किया।

ये भी पढ़ें - महज 32 इंच का है ये लडका, लेकिन सपना है...

इलाज के बाद इस बच्चे का वजन 3.32 किलोग्राम होने के बाद इस बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अच्छी बात ये है कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें - ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध

यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा की टाइनिएस्ट बेबी रजिस्ट्री के मुताबिक, इससे पहले साल 2009 में जर्मनी में दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का जन्म हुआ था।

ये भी पढ़ें - मुंह की स्वच्छता जरूरी वरना नतीजे घातक...

इस बच्चे का वजन मात्र 274 ग्राम था। लेकिन इस साल जापान में 268 ग्राम वजन के साथ जन्मे बच्चे ने दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का खिताब अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX