झारखंड : बहन से छेडख़ानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 12 मार्च 2019, 3:59 PM (IST)

रांची। झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को बहन के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।यह घटना उस दौरान हुई जब वकील खान (मृतक) और उसका भाई दानिश खारदीहा गांव में पहुंचे जहां उनकी बहन के साथ छेडख़ानी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा। वकील खान की मौके पर ही मौत हो गई और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे