दुबई में रहस्यमय महिला से मिले शहरुख

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 12 मार्च 2019, 12:53 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने सोमवार को अपने पसंदीदा शहर दुबई में एक रहस्यमयी महिला से मिलने के बाद एक रोमांचक खोज के अपने अनुभव का वीडियो साझा किया।

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह सौक मदीनात के इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात एक रहस्यमयी महिला से होती है जो उन्हें एक बंद बॉक्स देती है। बॉक्स मिलने के बाद वे शहर के छिपे हुए रत्नों की खोज करने की ओर दौड़ पड़ते हैं।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘मैं सौक मदीनात में अपने दिन के मजे ले रहा था। एक महिला मेरी ओर आई और उसने कहा, ‘हदिया मिन दुबई, इक्ताशिफहा।’’

उन्होंने वीडियो को शीर्षक दिया, ‘‘दुबई में छुट्टियां रोमांच से भरी हुई...मेरे साथ शामिल होइए क्योंकि मैं लौट रहा हूं अपने पसंदीदा शहर। लेकिन इस बार एक रोमांचक खोज पर।’’

यह वीडियो दुबई पर्यटन ‘बीमाईगेस्ट’ अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद लोगों को अपने दोस्तों व परिवार के साथ दुबई की यात्रा करने के लिए सम्मोहक कारणों को बताना है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे