शिखर धवन इस दिग्गज को पछाड़ आए 5वें स्थान पर, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 मार्च 2019, 4:57 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मोहाली में पांच मैच की सीरीज का चौथा वनडे खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवर में नौ विकेट पर 358 रन बनाए। शिखर धवन ने 143 और रोहित शर्मा ने 95 रन बनाए।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और 3 छक्के उड़ाए। फॉर्म में लौटे धवन का यह वनडे करिअर का 16वां शतक है और वे इस मामले में भारत के पांचवें सफलतम बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया।

धवन के 127 वनडे में 5343 रन हो गए हैं। उनका औसत 44.89 और स्ट्राइक रेट 93.83 है। धवन ने 16 शतक के साथ 27 अर्धशतक भी जमाए हैं और टॉप स्कोर 143 रन है। वैसे सर्वाधिक 49 शतक सचिन तेंदुलकर के खाते में हैं। 33 साल के धवन 34 टेस्ट और 50 टी20 मैच भी खेल चुके हैं।

अब हम देखेंगे बाएं हाथ के 5 और भारतीय जिन्होंने वनडे में जमाए हैं सर्वाधिक शतक :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सौरव गांगुली

वनडे : 308
रन : 11221
औसत : 40.95
स्ट्राइक रेट : 73.65
अर्धशतक : 71
शतक : 22
टॉप स्कोर : 183 रन

युवराज सिंह


वनडे : 301
रन : 860ै9
औसत : 36.47
स्ट्राइक रेट : 87.43
अर्धशतक : 52
शतक : 14
टॉप स्कोर : 150 रन

गौतम गंभीर

वनडे : 147
रन : 5238
औसत : 39.68
स्ट्राइक रेट : 85.25
अर्धशतक : 34
शतक : 11
टॉप स्कोर : नाबाद 150 रन


ये भी पढ़ें - पाकिस्तान में शादी....... सानिया मिर्जा ने ट्रोल की ऐसे कर दी बोलती बंद

सुरेश रैना

वनडे : 226
रन : 5615
औसत : 35.31
स्ट्राइक रेट : 93.50
अर्धशतक : 36
शतक : 5
टॉप स्कोर : नाबाद 116 रन

विनोद कांबली

वनडे : 104
रन : 2477
औसत : 32.59
स्ट्राइक रेट : 71.94
अर्धशतक : 14
शतक : 2
टॉप स्कोर : 106 रन

नोट : हेमांग बदानी, दिनेश मोंगिया, डब्ल्यूवी रमन और रोबिन सिंह ने 1-1 शतक लगाया है।

ये भी पढ़ें - IPL में यह कमाल करने वाले 5वें बल्लेबाज बने शेन वाटसन, देखें...