नवीन पटनायक की बड़ी घोषणा, BJD 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 10 मार्च 2019, 3:41 PM (IST)

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान करके सबको चौका दिया है। एक रैली को सम्बोधित करते हुए सीएम पटनायक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी महिला उम्मीदवारों को टिकट आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। आपको बताते जाए कि पटनायक इससे पहले संसद और विधानसभा में भी महिलाओं के आरक्षण की पैरवी करते रहे हैं।

पटनायक केंद्रपाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ऐलान कर दिया कि बीजू जनता दल आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी।

उल्लेखनीय है कि पटनायक इससे पहले राज्य विधानसभा में संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ओडिशा को लेकर यह समर्पण दिखाना चाहिए कि यहां महिलाएं सशक्त हैं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



आपको बताते जाए कि चुनाव आयोग ने रविवार शाम पांच बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। लोकसभा चुनावों के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे, क्योंकि राज्य विधानसभा का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है।