केन्द्र की योजनाओं एवं मुद्दों पर लडेंग़े लोकसभा चुनाव: CM मनोहर लाल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 मार्च 2019, 10:10 PM (IST)

रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए शीघ्र ही पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। प्रत्येक पन्ना प्रमुख 50 से 60 वोटरों से सम्पर्क करेगा और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएगा। पन्ना प्रमुख प्रत्येक ट्टकीट्ट वोटर से सम्पर्क करेगा और पार्टी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करेगा। मनोहर लाल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्थित राधाकृष्णन ऑडिटोरियम के सभागार में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मनोहर लाल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कहा कि लोकसभा चुनाव में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं मुद्दों की चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में मतदाता सम्पर्क अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री देश की सवा सौ करोड़ जनता को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं और उन्हें लागू करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सर्वे के अनुसार बीजेपी की सरकार केन्द्र व प्रदेश में अच्छी और मजबूत स्थिति में है। हम अपने कार्यों एवं योजनाओं तथा कार्यकत्र्ताओं के दम पर प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाने और उन्हें यह आश्वस्त करे कि सरकार ने जनकल्याण के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ प्रत्येक वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्योग, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों आदि के लिए कार्य किया है। पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए एक अलग मंत्रालय भी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 7900 घोषणाएं हो चुकी है जबकि पूर्व की सरकार के 10 साल के कार्यकाल में लगभग 6500 घोषणाएं हुई थी। हमने जनता के साथ ईमानदारी एवं निष्पक्षता का व्यवहार किया है, जिसे हमने सिर्फ कहा ही नहीं बल्कि धरातल पर भी उतारा है। हमारी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं जो कि जनता में चर्चा का विषय है। युवाओं को ईमानदारी से नौक री देना इसका लोगों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और हम प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले वही जीतकर आएगा। जिसे कमल की कली मिलेगी वह पार्टी का कार्यकत्र्ता ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का कार्यकत्र्ताओं का लोगों के सामने बार-बार स्मरण करने से अच्छे पहलू सामने आते हैं और इससे नए लोग जुड़ते हैं।

प्रदेश की सभी दस सीटों पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में और पार्टी लोकसभा चुनाव की सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का सभी दस सीटों पर पूरा फोकस रहेगा। सभी सीटों पर जीत के लक्ष्य को लेकर पार्टी काम कर रही है। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनाव से पूर्व पार्टी संगठन की इस तरह की बैठक आयोजित की जाती है ताकि कार्यकत्र्ता और अधिक गतिशील होकर संगठन के लिए काम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के समक्ष सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे और इस प्रकार से जनमत को पार्टी की ओर आकर्षित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा। डोर टू डोर जाकर आम जन से सम्पर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यद्यपि कार्यकत्र्ता सरकार की उपलब्धियों से परिचित है, लेकिन फिर भी बैठक के माध्यम से स्मरण कराने का काम किया जाता है।

एयर स्ट्राइक के बारे में उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। पुलवामा हमला देश के लिए बड़ा आघात है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को खुली छूट दिए जाने के बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की गई है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक समूचे देश का मुद्दा है और देश की सुरक्षा करना सरकार का प्रथम दायित्व भी है। विपक्ष के एक नेता के साथ हुई मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ राजनीतिक दुश्मनी नहीं है और इस प्रकार की मुलाकात को राजनीति से जोडक़र नहीं देखना चाहिए।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, लोकसभा चुनाव समिति हरियाणा के प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्टï, केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, महिला एवं बाल विकास तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, रामअवतार वाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, महामंत्री संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, धर्मबीर हुड्डा, महामंत्री सतीश आहुजा, धर्मबीर शर्मा समेत प्रदेश के सभी सांसद, विधायक व पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।