नींद में महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, वीडियो...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 मार्च 2019, 3:04 PM (IST)

अधिकतर लोग दिनभर की थकान के बाद रात में गहरी नींद के आगोश में चले जाते हैं। कई सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। लेकिन कभी-कभार किसी न किसी वजह से नींद में खलल भी पड़ जाता है। हालांकि कारण डरावना हो तो नींद भागने के साथ होश उड़ जाते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ एक 75 वर्षीय वृद्धा क्यू सुडसोफा के साथ, जो उनके घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सो रही है और कमरे में अंधेरा है। तभी एक लंबा अजगर रेंगता हुआ आता है। महिला नींद में पैर हिलाती है और अजगर उसे काटने की कोशिश करता है। उसने टॉर्च जलाकर देखा तो घबरा गई और बाहर जाकर बेटे को बताया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अजगर टॉयलेट पर जाकर बैठ गया। बाद में सांप पकडऩे वाले आकर उसे ले गए। महिला ने बताया कि मैं समझ नहीं पा रही कि मैं तो शांति से सो रही थी फिर अजगर ने मुझे काटा क्यों। मुझे दोबारा उस कमरे में सोने में डर लग रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया में कई बार घरों में अजगर पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन