किसे बचाने के लिए लगाया जा रहा है इतना जोर? देखें वीडियो और फोटो

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 03 मार्च 2019, 2:12 PM (IST)

देखने में आ रहा है कि इस दौड़ती-भागती दुनिया में किसी इंसान को दूसरे की फिक्र नहीं है। चाहे सामने वाला कितनी भी बड़ी मुसीबत में हो और वह मदद करने में सक्षम हो उसे सिर्फ खुद से मतलब रहता है। आज हम आपको जिस अजब-गजब घटना के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

यहां किसी इंसान नहीं बल्कि एक चूहे की जान बचाने के लिए दरियादिली दिखाई गई। मामला जर्मनी के मानहाइम शहर का है। यहां एक चूहा सीवर के मैनहोल में फंस गया। जैसे ही लोगों ने इस चूहे को देखा, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। इन फोटो को देखने के बाद एक पशु बचावकर्ता संगठन ने चूहे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

फिर उन्होंने करीब 30 किलोमीटर दूर एक स्थानीय स्वयंसेवक अग्निशमन विभाग को मदद के लिए फोन किया। वहां पहुंची आठ सदस्यीय अग्निशामकों की टीम ने कवर को उठाया और फिर चूहे को छेद से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन लगभग 25 मिनट चला। चूहे को फिर से जंगल में छोड़ दिया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक एनिमल रेसक्यू ग्रुप ने फेसबुक पर इस ऑपरेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स ने इसकी खूब सराहना की है। पशु बचावकर्ता मिषाएल सेहर ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि चूहे पर काफी विंटर फैट थी, जिसकी वजह से वह छेद में फंस गया था। बहुत कोशिश करने के बाद भी वो निकल नहीं पा रहा था।

ये भी पढ़ें - पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर

ये भी पढ़ें - अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट

ये भी पढ़ें - पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर

ये भी पढ़ें - Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...

ये भी पढ़ें - ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट