सांचौर में दो लड़कियों के शव नहर से बरामद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 मार्च 2019, 11:45 AM (IST)

जालोर । जिले के सांचौर क्षेत्र में नर्मदा नहर में दो लड़कियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। इन दोनों लड़कियों के हाथ एक-दूसरे के साथ बंधे हुए थे।
वहीं इन दोनों लड़कियों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शनिवार को सुबह नर्मदा नहर में तैरते हुए यह शव दिखाई दिए।


पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में सामने आ रहा है कि एक साथ नहर में कूदकर जान दोनों ने दी है। पुलिस के मुताबिक एक लड़की की उम्र 20 साल तक है और दूसरी लड़की की उम्र 15 साल है। दोनों की शिनाख्त करने के प्रयास किये जा रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे