एयर स्ट्राइक का BJP को मिलेगा फायदा,NDA जीतेगी तीन सौ सीटें, यहां जानें

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 मार्च 2019, 1:03 PM (IST)

नई दिल्ली। सी-वोटर से यशवंत देशमुख ने कहा है कि आज की तारीख में राजग- भाजपा को सीधी बढ़त है। लेकिन मेरे हिसाब से यह साफ नतीजा है कि भाजपा-एनडीए 300 सीटें जीतेगी, डूबेगी तो 150 सीटें आएंगी। लेकिन बीच की कोई स्थिति पैदा नहीं होगी। प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि यूपीए-एनडीए-अन्य के हिस्से में 180 सीटे आने वाली हैं।


एक्सिस माई इंडिया से प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एनडीए 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सीएसडीएस के संदीप शास्त्री ने कहा कि आज की तारीख में एनडीए बहुमत के नजदीक पहुंच गया है। यह बात इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के तीसरे सत्र में चुनाव विश्लेषकों ने कही।
सीएसडीएस के संदीप शास्त्री ने कहा कि राजनीति में दो हफ्ते का समय बहुत बड़ा होता है. दो हफ्ते पहले लोग कह रहे थे कि एनडीए को बहुमत नहीं मिलेगा। लेकिन पुलवामा हमले के बाद एनडीए को एक उछाल दिया है, जो हिंदी पट्टी तक सीमित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


टुडेज चाणक्य के वीके बजाज ने बताया कि पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक का असर चुनाव पर पड़ेगा। दिल्ली का रास्ता लखनऊ से निकलता है, जहां एक गठबंधन बना है। पश्चिम बंगाल में गठबंधन के प्रयास हो रहे हैं। लेकिन पुलवामा के बाद जो हुआ उसका प्रभाव पड़ेगा।