IIT रुडकी में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 फ़रवरी 2019, 3:58 PM (IST)

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुडक़ी ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एवं अन्य रिक्त पड़े 16 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 01 अप्रैल 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम व पदों की संख्या।

1. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल) : 01 कुल पद।
2. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) : 01 कुल पद।
3. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) : 02 कुल पद।
4. जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर : 04 कुल पद।
5. चीफ मेडिकल ऑफिसर : 01 कुल पद।
6. इंस्टीट्यूट आर्कीटेक्ट : 01 कुल पद।
7. असिस्टेंट रजिस्ट्रार : 02 कुल पद।
8. सेफ्टी ऑफिसर : 01 कुल पद।
9. हॉस्पिटैलिटी ऑफिसर : 02 कुल पद।
10. काउंसलर : 01 कुल पद।
पदों की संख्या : 16 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री या समकक्ष होना आवश्यक है। अन्य पदों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमा : एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए 35 वर्ष और चीफ मेडिकल ऑफिसर के लिए 50 वर्ष है।

आवेदन शुल्क :
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए देय है।

आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://drive.google.com/file/d/1UA15JHQvbb1H8Nurk85fRGyoTRD5KT6k/view

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे