भारत पहुंचे प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 फ़रवरी 2019, 2:40 PM (IST)

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। प्रियंका ने इस दौरान कहा कि ‘वापस आकर अच्छा लग रहा’ है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया अपनी और निक की एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, ‘‘बेस्ट ट्रैवल बडी...हैलो दिल्ली, वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।’’

प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रियंका एक विज्ञापन संबंधी कार्यक्रम के लिए दिल्ली आईं हैं और वह गुरुवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी, जहां वह अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के अंतिम चरण की शूटिंग करेंगी।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक

ये भी पढ़ें - आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म