राशिद खान से पहले इन 6 गेंदबाजों ने भी बनाई है T20 में हैट्रिक, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 फ़रवरी 2019, 5:12 PM (IST)

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दाएं हाथ के लेग स्पिनर राशिद खान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राशिद ने रविवार को देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मुकाबले में हैट्रिक (तीन गेंद पर तीन विकेट) जमाई। इतना ही नहीं उन्होंने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट चटकाए।

राशिद ने पारी के 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर केविन ओ ब्रायन और फिर 18वें ओवर की पहली गेंद पर डॉकरेल, दूसरी गेंद पर गेटकेट और तीसरी गेंद पर सिमी सिंह को पैवेलियन लौटाया। राशिद ने ओवरऑल चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अफगानिस्तान ने यह मैच 32 रन से जीता। 20 वर्षीय राशिद के 38 टी20 मैच में 75 विकेट हो गए हैं। इसके अलावा राशिद ने एक टेस्ट में दो और 52 वनडे में 118 विकेट लिए हैं।

राशिद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले 7वें गेंदबाज हैं। आईए देखें अन्य 6 का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फहीम अशरफ (पाकिस्तान)

कब : 27 अक्टूबर 2017
कहां : अबु धाबी
विरुद्ध : श्रीलंका
शिकार : इशुरू उदाना, उदावते, शनाका
नतीजा : पाकिस्तान 1 गेंद पहले 2 विकेट से जीता

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

कब : 6 अप्रैल 2017
कहां : कोलंबो
विरुद्ध : बांग्लादेश
शिकार : मुश्फिकुर रहीम, मशरफे मुर्तजा, मेहेदी हसन मिराज
नतीजा : बांग्लादेश 45 रन से जीता

थिसारा परेरा (श्रीलंका)


कब : 12 फरवरी 2016
कहां : रांची
विरुद्ध : भारत
शिकार : हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, युवराज सिंह
नतीजा : भारत 69 रन से जीता


ये भी पढ़ें - निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा

टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

कब : 26 दिसंबर 2010
कहां : ऑकलैंड
विरुद्ध : पाकिस्तान
शिकार : यूनुस खान, मोहम्मद हफीज, उमर अकमल
नतीजा : न्यूजीलैंड 17 गेंदों पहले 5 विकेट से जीता

जैकब ओरम (न्यूजीलैंड)

कब : 2 सितंबर 2009
कहां : कोलंबो
विरुद्ध : श्रीलंका
शिकार : एंजेलो मैथ्यूज, बंडारा, नुवान कुलशेखरा
नतीजा : न्यूजीलैंड 3 रन से जीता

ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)


कब : 16 सितंबर 2007
कहां : केपटाउन
विरुद्ध : बांग्लादेश
शिकार : शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा, आलोक कपाली
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 37 गेंदों पहले 9 विकेट से जीता

ये भी पढ़ें - केन विलियमसन का जीत के साथ आगाज, बने छठे कप्तान, देखें...