बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बहाल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 23 फ़रवरी 2019, 10:03 AM (IST)

जम्मू। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को एक तरफा यातायात के लिए आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सभी फंसे हुए वाहनों को शुक्रवार रात को हटा दिया गया। एक तरफा यातायात में वाहनों को आज जम्मू से श्रीनगर जाने वाले राजमार्ग पर जाने की अनुमति होगी। अधिकारियों के लिए रामसू-रामबन में भूस्खलन एक बड़ी चुनौती बन गया है क्योंकि 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग की लगातार नाकेबंदी इसके कारण होती रही है। आवश्यक सामान आपूर्ति करने वाले कई ट्रकों ने कश्मीर घाटी पहुंचने के लिए जवाहर सुरंग को पार कर लिया है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे