LoC पर भारत, पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 फ़रवरी 2019, 10:12 PM (IST)

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के साथ भारी गोलाबारी और छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना ने जोरदार और प्रभावी रूप से जवाब दिया। दोनों सेनाओं के बीच इसी सेक्टर में मंगलवार को भी गोलीबारी हुई थी।इसके बाद भारतीय सेना ने भी मुहंतोड़ जवाब दिया। आपको बताते जाए कि राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की सेना ने अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी।

पाकिस्तान सीमा पर ऐसे समय में गोलीबारी कर रहा है जब भारत ने उसे पुलवामा हमले के बाद सख्त हिदायद दी है। 14 फरवरी को पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ पर निशाना साधते हुए हमला कर दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंन की घटनाएं 2018 में हुईं हैं। 2018 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 2936 घटनाएं सामने आईं।