अयोध्या मामले का जल्द से जल्द निपटारा चाहते हैं करोड़ों भारतीय : भाजपा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 फ़रवरी 2019, 8:53 PM (IST)

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को कहा कि अयोध्या मामले पर न्यायपालिका को जल्द फैसले के करोड़ों भारतीयों के आग्रह को समझना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या के बारे में सभी लोग जानते हैं कि न केवल एक विशेष राजनीतिक दल, इस मामले में भाजपा, बल्कि करोड़ों भारतीयों का मानना है कि न्यायपालिका को लोगों की जल्द फैसला की भावना को समझना चाहिए।’’

विनय सहस्त्रबुद्धे की यह टिप्पणी रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर 26 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय की नई गठित पीठ द्वारा मामले की सुनवाई को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर आई है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे