मुख्यमंत्री केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला कार्यक्रम में लेंगे भाग

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 फ़रवरी 2019, 5:13 PM (IST)

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे देहरा में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। वे इस मौके एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

गौरतलब है कि गुरूवार को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, प्रकाश जावडे़कर देहरा और धर्मशाला के जंदरागल में केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसरों की आधारशिला रखेेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2.30 बजे जदरांगल में केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे और इस मौके पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह धर्मशाला में होगा।

मुख्यमंत्री 22 फरवरी को प्रातः 8.40 बजे सिद्धबाड़ी में क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तरी रेंज के स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन करने के उपरांत मंड़ी के लिए रवाना होंगे।