यहां 4 से ज्यादा जिनके बच्चे, उनके लिए फ्री हुआ इनकम टैक्स! जानिए क्या है मामला

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 फ़रवरी 2019, 1:01 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत में सबसे बड़ी चिंताओं में से बढ़ती जनसंख्या एक हैं। सरकार आबादी पर नियंत्रण रखने के लिए बहुत से कार्यक्रम व और ना जाने कितनी स्कीमें चला रही है। लेकिन दुनिया के कई देशों में इसके ठीक उल्टा हो रहा है। इन देशों में जनसंख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

हंगरी भी इन्हीं देशों में से एक है। हंगरी सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई लोक-लुभावन ऐलान किए हैं। इसके तहत चार से ज्यादा बच्चे होने पर आजीवन इनकम टैक्स नहीं देना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने देश के नाम दिए अपने भाषण में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जो महिला चार से ज्यादा बच्चों को जन्म देगी उसे आजीवन इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा ज्यादा बच्चों वाले परिवार को कई तरह की वित्तीय मदद व सब्सिडी भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से हंगरी की जनसंख्या में हो रही कमी पर लगाम लगेगी और महिलाएं ज्यादा बच्चों के लिए प्रोत्साहित होंगी।

बता दें, हंगरी के पीएम यूरोपीय यूनियन की दूसरे देशों से आए लोगों को शरण देने की नीति के खिलाफ हैं। वे शरणार्थियों के मुद्दे पर लगातार विरोध जताते रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार